आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रामजन्मभूमि विवाद में दिए गए फैसले से एक बात साफ हो गयी कि हमारी न्यायिक प्रणाली में आज भी बहुत कुछ अद्वितीय है जो अनुसन्धान करने योग्य है। आस्था और विश्वास रुपी तराजू के दोनों पलड़े को कैसे संतुलित किया जा सकता है , फैसला साक्षात् प्रमाण है। ये भी पुनः सिद्ध हो जाता है कि यदि आपमें संयम और दृढ विश्वास किसी लक्ष्य के प्रति है जिसको आपने अडिग नही होने दिया है , निश्चित रूप से स्वर्ण समान फल के रूप में प्राप्ति होगी।
यह मामला किसी एक धर्म विशेष से जोड़कर नही देखा जा सकता है । हां परन्तु यह भी सत्य है कि इससे भारतीयता को अभूतपूर्व शक्ति मिलेगी जिससे वह बहुत आगे तक सूर्य सामान प्रकाश की भांति पथ को दीप्तमान करता रहेगा।यह कई शताब्दियों तक एक संतुलित निर्णय के रूप में याद किया जायेगा।
हम लोग भाग्यशाली है कि जो सपना हमारी कई पीढ़ियों का था वह अब फलीभूत होगा और अयोध्या में भव्य भगवान राम का मंदिर बनेगा। जैसे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा था कि वह मंदिर इतना भव्यतम स्वरुप को समाहित किये होगा जोकि विश्व के लिए अजूबा होगा।
भगवान राम ने सम्पूर्ण जीवन जिस तरह से लोगों के कल्याण में समर्पित किया था वह आज भी अनुसंधान योग्य है । ऐसे चक्रवर्ती राजा और प्रजा कल्याण में हमेशा खुद को खपाने वाले , आम आदमी की भांति पल -2 सुख - दुःख का एहसास रखने वाले भगवान को सादर प्रणाम करते है।आप हमेशा हम लोगों को सत्य के मार्ग को दिखाते रहे ताकि अपने कर्तव्य पथ से तनिक भी अडिग न हो।
प्रेम से बोलो जय श्री राम 🙏🙏🙏
No comments:
Post a Comment