Friday, November 18, 2022

वीर सावरकर की अत्यंत जीवंत गाथा सदैव अमर रहेगी

बात निकलेगी तो दूर तलक जायेगी श्री राहुल गांधी जी।

भारत जोड़ो यात्रा निश्चित रूप से सराहनीय कदम है ताकि आप भारत की 'विविधता में एकता' की रोचकता और सच्चाई को समझ सकें, परंतु इस दौरान आप किसी वीर स्वतंत्रता सेनानी को बदनाम करने के लिए झूठ का सहारा लेंगे तो इससे बहुतों की वाहवाही अपने निम्नतम स्तर पर होगी।
सच्चाई यह है कि अगर किसी को सजा मिलती है तो वह अपनी पुनः दलील (Curative Petition) की अर्जी दाखिल करता है या फिर माफीनामा देता है। ये नियम आज भी भारतीय व्यवस्था में वैध है। ब्रिटिश हुकूमत के समय यह कोई नई बात नहीं थी। उस दौरान जो भी ब्रिटिश हुकूमत को पत्र लिखता था, उसकी भाषा कमोबेश ऐसी ही होती थी। सन 1919 ई. में महात्मा गांधी द्वारा तत्कालीन वायसराय चेम्सफोर्ड को लिखे पत्र में भी वही wordings हैं जो राहुल गांधी जी घूम-घूमकर वी. डी. सावरकर के बारे में कह रहे हैं। 

दूसरी बात आप प्रश्न उस व्यक्ति पर उठा रहे हैं जिसने एक नहीं बल्कि दो जीवन की सजा पायी थी, ब्रिटिश हुकूमत को किये गए चैलेंज का अंदाजा इसी सजा से लगाया जा सकता था। तीसरी बात आप कहते हो कि भेदभाव नहीं होता था, एक कैदी जेल में किताब लिखता है और पढ़ता है और दूसरा कोल्हू चलाता है वो भी अपने शरीर से खींचकर। उसको अंडमान की काल-कोठरी में काला पानी की सजा मिलती है, जहां आज भी दिन में डर लगता है, वहीं कुछ लोगों के साथ सजा के नाम पर खिलवाड़ होता था।

जबरदस्ती की बात करके स्वयं को सत्य साबित करने से आप स्वयं की और अपने पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं क्योंकि सावरकर के लिए पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के कथन गौरान्वित करने वाले हैं। ऐसे में या तो आप सही हैं या फिर आपकी नानी जी ......

इतिहास भले Prejudices and biased भावना के साथ लिखा गया हो परंतु फिर भी सावरकर की जीवंत पटकथा को धूमिल करने में विफल रहा है। आप सच्चाई को समझें और आगे बढ़ें अन्यथा अगर इतिहास की गुत्थी खुली तो जो आज स्वतंत्रता सेनानी के रूप में तथाकथित पहरेदार हैं, उनके समर्थन में शायद ही कोई मिले। 

आपकी इस गतिमान यात्रा हेतु मेरी मंगलकामना....