Friday, July 26, 2019

आतंकवाद से लड़ाई नए मोड़ पर : -

आतंकवाद से लड़ाई में नया मोड़ : -

हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पहली अमेरिकी यात्रा हेतु तीन दिवसीय अमेरिका दौरा किया। वहां पर श्रृंखलाबद्ध तरीके से कई ऐसी चीज़े घटित हुई जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यापक उथल - पुथल को जन्म दिया। सर्वप्रथम इमरान खान के साथ द्विपक्षीय वार्ता में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कश्मीर को लेकर अव्यवहारिक बयान दिया जिसका कूटनीतिक स्तर पर प्रयोग प्रायः नही किया जाता है। उसके प्रतिउत्तर हेतु भारत में भी कड़ी प्रतिक्रिया का आदान - प्रदान हुआ।

दूसरा इमरान खान ने अपने ही देश को कटघरे में खड़ा कर दिया जब उन्होंने एक सार्वजानिक मंच यह कहा कि आतंकवाद को लेकर जो छवि पाकिस्तान की वर्तमान समय में है उसके लिए पिछली सरकारें उत्तरदायी हैं।उनका सीधा निशाना नवाज शरीफ की पार्टी और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पर था। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में आज 30 से 40 हज़ार लोग आतंक के लिए प्रशिक्षण ले रहे है जिससे कश्मीर सहित अफ़ग़ानिस्तान में दहशत फैलाते हैं। इसके लिए उन्होंने कुछ आतंकवादी संगठनों का स्पष्ट रूप से उल्लेख भी किया। अब प्रश्न यह उठता है कि क्या आतंक का निश्चित रूप से खात्मा हो सकता है ? क्या इमरान खान की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए ? क्या इमरान खान इस बात को जमीनी वास्तविकता भी देने का प्रयास करेंगे ? आइये समझते है कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को ।

1- पाकिस्तान ने आतंक को समाप्त करने हेतु लड़ाई को लेकर कई बार साथ आने का छलावा किया है परंतु उसका परिणाम कुछ और ही रहा है। इस बात से भी इंकार नही किया जा सकता है कि जिस तरह से इमरान खान ने वैश्विक स्तर पर विशेषकर SCO की मीटिंग के समय और अमेरिका दौरे के समय आतंकवाद की वास्तविकता को स्वीकारा है ऐसा पहले कभी नही हुआ है।

2- आज के समय में पाकिस्तान की जो स्थिति वैश्विक स्तर पर बनती जा रही है इससे उसे आतंकवाद का समानार्थी शब्द भी कहा जा रहा है। ये इस लिए है क्योंकि भारत पिछले कुछ वर्षों से दुनिया को यह बताने और उसको स्वीकार कराने में सफल रहा है कि पाकिस्तान आतंक की जननी है। इससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति भी दयनीय हो गयी है , मुद्रास्फीति लगातार नई ऊंचाई पर जा रही है , गरीबी , अशिक्षा और बेरोजगारी किसी से छिपा नही है। अमेरिका सहित अन्य देशों द्वारा दिए जा रहे सहायता राशि को भी बंद कर दिया गया है । बमुश्किल हाल ही में IMF द्वारा 6बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज दिया गया है जो अधिक समय तक के लिए पर्याप्त नही है। ऐसे में अब पाकिस्तान के पास अधिक विकल्प भी मौजूद नही है। भारत इस दबाव को बढ़ाये और बनाये रखे , निश्चित रूप से यह आतंक से लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

3- इमरान खान ने यह भी कहा कि वे अपने जमीन से आतंक का प्रयोग नही होने देंगे । उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापना हेतु तालिबान को बातचीत करने के लिए , मंच पर लाने हेतु आश्वस्त किया है । यदि ऐसा हुआ तो अफगानिस्तान में नागरिक सरकार को मजबूती मिलेगी और इससे भारत के संबंध अफगानिस्तान से बेहतर होंगे । साथ में तालिबान द्वारा प्रोत्साहित किये जा रहे कश्मीर में अस्थिरता रुपी तत्वों को भी नेस्तनाबूत किया जा सकेगा।

4- भारत में भी आंतरिक माहौल को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है । इसके लिए NIA कानून और UAPA कानून में संशोधन किया गया है ताकि आतंकी संगठनों के साथ -2 उनको विभिन्न तरह से पहुंचा रहे मदद देने वालो को आतंकी घोषित किया जा सके एवं उनके खिलाफ भी कठोर कार्यवाही हो सके। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा अर्बन नक्सल को भी देश में स्थिरता हेतु खतरा माना है।

अतः यह कहा जा सकता है कि वर्तमान स्थिति आतंकवाद को जड़ मूल सहित समाप्त करने हेतु एक अच्छा वातावरण उपलब्ध कराता है। भारत को इस दबाव को और भी मजबूती के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की जरुरत है । उसके अलावा वैश्विक स्तर पर आतंकवाद की लड़ाई हेतु एक कांफ्रेंस बुलाने की भी जरुरत है ताकि उन सब को चिन्हित किया जा सके जो इस सलाखें के पीछे छिपे है। तभी हम अंतिम लड़ाई को अंजाम तक पहुंचा पाएंगे और इस भयावह से मानव सभ्यता की रक्षा कर पाएंगे।

जय हिंद 🙏🇮🇳🙏

Monday, July 22, 2019

Chandrayaan -2

ISRO gave us again an opportunity to feel proud. We congratulate our Scientists for launching successful mission of Chandrayaan -2 . ISRO set yet another benchmark in the field of space Technology.

After this achievement , India will become 4th country ( After USSR , USA & CHINA ) in the world to reach out at the Moon. But will be first country in the world to explore something on the southern most part of the  Moon. ISRO has proved specialization many times previously also such as Chandrayaan -1 , Mangalyaan and NAVIC.

Chandrayaan - 2 has launched by GSLV MARK -3 that is the most powerful launcher till date. Carrying with Orbiter , Rover ( Pragyan ) and Lander ( Vikram ) . Expected to reach at Moon within 54 days on September , 7.

Again we congratulate to the ISRO's team for excellent work , they have done and wish full success for upcoming mission of ISRO such as Aaditya L1(2020) and Man mission Gaganyaan ( Dec, 2021)...

" Jai Jawan , Jai Vigyan , Jai Anusandhan "...🙏🇮🇳🙏

Friday, July 19, 2019

अमेरिका और तुर्की के बीच संघर्ष बढ़ना

अमेरिका और तुर्की के बीच बढ़ता संघर्ष : -

पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका और तुर्की के बीच संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है। ये संघर्ष ऐसे समय पर बढ़ रहा है जब ईरान , चीन और रूस के साथ पश्चिमी देशों के संबंध अस्थिरता के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में तुर्की के बीच (जोकि नाटो का भी सदस्य देश है ) संघर्ष बढ़ना अमेरिकी हितों को प्रभावित कर सकता है। आइये इसके महत्वपूर्ण गतिविधियों पर नजर डालते हैं।

1- तुर्की अमेरिका का मित्र देश शीत युद्ध के समय से रहा है जब अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ रूस के बीच संघर्ष चरमोत्कर्ष पर थे। एक समय था जब तुर्की और सऊदी अरब के समर्थन के कारण ही अमेरिका अपनी उपस्थिति एशिया में (विशेषकर पश्चिम एशिया में) मजबूत करने में सफल रहा था जहाँ से वह भूमध्य सागर , फारस की खाड़ी , स्वेज नहर पर आदि अपना वर्चस्व बनाये था।

2 - अमेरिका और कई मित्र देश जैसे आस्ट्रेलिया , जापान , तुर्की , कनाडा आदि देश मिलकर अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण F -35 का निर्माण कर रहे थे जिसमे कहा गया था कि थोड़े -2 सामानों को सभी देशों में बनाया जायेगा जबकि असेम्बल वह अमेरिका में होगा और जब यह निर्यात होगा तो उसमें प्राप्त लाभ को सभी देश आपस में बांट लेंगे । परंतु तुर्की द्वारा 2017 में रूस के किये गए S-400 डील से अमेरिका नाराज हो गया जिससे उसने अंत में F-35 डील से तुर्की को बाहर कर दिया है।

3 - तुर्की अब अमेरिका के साथ भी दो - चार करने को पूरी तरह से तैयार दिखता है क्योंकि वह रूस के साथ अब S -500 मिल कर बनाने की बात कर रहा है जोकि अमेरिकी हितों को प्रत्यक्ष रूप से चुनौती है जिसे अमेरिका सहित पश्चिमी देश स्वीकार नही कर सकते हैं इसीलिए अब यह मांग उठने लगी है कि तुर्की को नाटो से बाहर किया जाये। जोकि और भी घातक साबित हो सकता है।

4- वर्तमान समय में अमेरिका और ईरान , चीन , पाकिस्तान , रूस , उत्तर कोरिया आदि देशों से सम्बन्ध अपने निम्नतम स्तर पर है । ऐसे में उसे इन देशों से अपने हित सुरक्षित रखने हेतु किसी ऐसे मजबूत देश की आवश्यकता है जो उसे प्रत्येक स्तर पर मदद कर सके , तुर्की इसमें बड़ी भूमिका निभाता आ रहा था। तुर्की के साथ बिगड़ते संबंधों से अमेरिका का काला सागर के साथ -2 भूमध्य सागर से भी संपर्क कम (न के बराबर ) हो जायेगा जिससे उसके हितों को व्यापक रूप से क्षति पहुंचने की संभावना है।

5 - अभी तक F-35 में उपयोग में आने वाले लगभग 6 % सामानों की आपूर्ति तुर्की से होती थी अब इसके बाधित हो जाने बाद किसी और देश में आधारभूत संरचना का विकास करना पड़ेगा जिसमे समय लगेगा और इससे इसके विनिर्माण में भी समय लगेगा इससे बाजार में आपूर्ति बाधित होगी और इसकी बाजार में मांग को देखते हुए, अमेरिका सहित अन्य देशों के  हिसाब से असहनीय होगा ।

6 - अमेरिका इस तरह के कार्यवाही से भारत सहित अन्य देशों को भी कड़ा सन्देश देना चाहता है (जोकि S-400 डील कर चुके है एवं उनकी आपूर्ति 2020 से शुरू हो जायेगी) क्योंकि अमेरिका ने उन सभी देशों पर CAATSA के अंतर्गत प्रतिबन्ध लगाया है जिसने कि रूस से S-400 डील की हुई है चाहे वह चीन हो या फिर तुर्की । ऐसे में यह देखने की बात होगी कि वह भारत के साथ क्या स्टैंड रखता है।

7 - तुर्की का रूस और चीन के साथ जाना , का अर्थ है कि इन देशों की उपस्थिति यूरेशिया वाले क्षेत्र में बढ़ना । ऐसे में पश्चिमी देशों को प्रत्यक्ष रूप से चुनौतिया मिलना शुरू हो जाएंगी । साथ में पाकिस्तान , ईरान , अफ़ग़ानिस्तान तुर्की आदि देशों में इनका प्रभाव बढ़ेगा और ये पूरे क्षेत्र पर पकड़ बनाने की कोशिश करेंगे जिससे शीत युद्ध 2.0 के शुरू होने के आसार है।

8-  भारत के लिये भी यह किसी चुनौती से कम नही होगा क्योंकि हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा भारत को नाटो जैसे मित्र देश का दर्जा दिया जाना एवं अन्य विभिन्न प्रकार से सैन्य व परमाणु समझौते करना ,  इसका मतलब है कि अमेरिका जरुरत पड़ने पर भारत के भूभाग और सैन्य ठिकानो का उपयोग अपने हितों को साधने के लिए करने की बात करेगा , जिससे रूस सहित चीन आदि देशों से संबंधों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा । ऐसे में भारत को इन परिस्थितियों से अपने आप को दूर रखने की चुनौती होगी । क्योंकि भारत इन देशों के साथ अपने सम्बन्ध कभी भी उस स्तर पर करना नही चाहेगा।

निष्कर्ष में यह कहा जा सकता है कि भविष्य में अमेरिका सहित अन्य पश्चिमी देशों के लिए स्थितियां बहुत चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। ऐसे में इन देशों को कोई भी निर्णय तक पहुंचने के पहले उसके परिणामो पर जरूर ध्यान देना होगा। क्योंकि पश्चिम एशिया में अस्थिरता बढ़ने का तात्पर्य है वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होना , चूँकि अमेरिका के पास पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा का संग्रहण है(जब वह निर्यात भी कर सकता है) तो ऐसे में अन्य देशों को अपनी आवश्यकता पर मंथन करना होगा । किसी भी देश की अर्थव्यवस्था ऊर्जा पर निर्भर करती है , ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने का मतलव उस देश की विकास संभावना का ठप्प होना।

अतः जरुरत है गहन सोच - विचार के साथ संबंधों को निर्धारित करने की। ताकि हम अपने हितों को भी साध सके और अस्थिरता भी न उत्पन्न हो। आज के समय में एकपक्षीय व्यवस्था को दीर्घकाल तक नही ले जाया जा सकता है जब सभी देश म्युचुअल फ्रेंडशिप की बात करते है। अतः उनके हितों को साधना उन सबका कर्तव्य होगा।

जय हिंद 🙏🇮🇳🙏

Wednesday, July 17, 2019

Motivational Poem

वक़्त का ये परिंदा रुका है कहाँ
मैं था पागल जो इसको बुलाता रहा
चार पैसे कमाने मैं आया शहर
गाँव मेरा मुझे याद आता रहा |

लौटता था मैं जब पाठशाला से घर
अपने हाथों से खाना खिलती थी माँ
रात में अपनी ममता के आँचल तले
थपकीयाँ मुझे दे के सुलाती थी माँ ||

सोच के दिल में एक टीस उठती रही
रात भर दर्द मुझको जागता रहा
चार पैसे कमाने मैं आया शहर
गाँव मेरा मुझे याद आता रहा ||

सबकी आँखों में आँसू छलक आए थे
जब रवाना हुआ था शहर के लिए
कुछ ने माँगी दुआएँ की मैं खुश रहूं
कुछ ने मंदिर में जाके जलाए दिए ||

एक दिन मैं बनूंगा बड़ा आदमी
ये तसव्वुर उन्हें गुदगुदाता रहा
चार पैसे कमाने मैं आया शहर 
गाँव मेरा मुझे याद आता रहा ||

माँ ये लिखती हर बार खत में मुझे
लौट आ मेरे बेटे तुझे है क़सम
तू गया जबसे परदेस बेचैन हूँ
नींद आती नहीं भूख लगती है कम ||

कितना चाहा ना रोऊँ मगर क्या करूँ
खत मेरी माँ का मुझको रुलाता रहा
चार पैसे कमाने मैं आया शहर
गाँव मेरा मुझे याद आता रहा ||

It is only for motivational purpose... there is no intention for misuse of copyright ...but if any queries plz do comment...👍👍👍

Big diplomatic victory for India

Another big diplomatic victory for the Indian Foreign Policy...Today International Court of Justice has given its verdict in the favour of India.

Can you imagine that out of 16 , 15 Judges given decision against Pakistan's stand ? It is unbelievable that Only Pakistani judge stands against Kul bhushan Jadhav.

ICJ has directed to Pakistan that Follow the rule of Vienna Convention that says , Every country will provide consular access to the victims. Hope Pakistan will accept this verdict and will give consular access for Indian Officers.

It is the victory of 130 crore people of India , it is the victory of humanity , it is the victory of truth..No matter what u do for illegal activities , but remember TRUTH can never be defeated from anyone...

Jai Hind 🙏🇮🇳🙏