Wednesday, July 20, 2022

The role of Nature

क्यों रोता है इंसान, तू तो बलशाली था ? वैज्ञानिकता का पुजारी था और प्रकृति के खिलाफ जाकर उसके विकल्प का अगुवाकारी था।
अपने ही भाई-बंधुओं(गरीब, पीड़ित) का शोषक था, बेजुबानों के कतली होने का परिचायक था।

तेरा बल बहुत अथाह था, फिर आज इतना विवश क्यों है ? अरे प्रकृति ने अभी 1 माह का विलम्ब किया और तू धराशायी होने के कगार पर आ गया।
क्या होगा रे तेरे दो महला, ती महला का ? क्या होगा तेरे अकूत संपत्ति का, जब तू ही न होगा ?

क्या होगा तेरे इको-फ्रेंडली इंवायरमेन्ट का ? क्या होगा तेरे गमले में लगे ऑक्सीजन वाले पेड़ का ? 
ऑक्सीजन वाले पेड़ का, क्या होगा तेरे 1 हजार एकड़ वाले फॉर्महाउस का ?? क्या होगा तेरे स्विस बैंक में जमा धन का ? क्या होगा तेरे विशाल साम्राज्य का, जब तू ही न होगा ?

सोचिये जरा उस बेचारे किसान का जो गर्मी, बरसात और ठंडी की परवाह किये बिना तुम्हारा पेट भरता है और जब कर्ज तले दब जाता है तो मौत की आजादी को चूमता है। और तू उसे कायर और बुद्धू कहता है।

है तुम्हारे वैज्ञानिकता में दम तो भरो 700 अरब लोगों का पेट लेबोरेट्री में तैयार हुए अनाज से। आखिर तू एक दिन अहम में धरासायी होगा।