Tuesday, August 6, 2019

Former EAM Sushma Swaraj passes away

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन !!!

दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री एवं प्रथम पूर्णकालिक महिला विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा जी स्वराज हम सब के बीच अब नही रही। उनके द्वारा किये गए कार्यों को हम और हमारी आने वाली पीढियां युगों -2 तक याद करेंगीं।

आपने उन सभी दायित्वों का पूर्ण कुशलता और मनोभाव समर्पण के साथ निभाया जो कि उनकी पार्टी द्वारा देशहित के लिए कहा गया। हमें उनके द्वारा 2015 -2018 के बीच दिए गए यू एन जी ए में भाषण आज भी शब्दशः याद है , हमें ओ आई सी की मुख्य अतिथि के रूप में दिए गए भाषण 3 मार्च , 2019 के आज भी याद है।

आपके पास भारतीय संस्कृति से सम्बंधित विषयों पर जिस तरह से ज्ञान था , वह किसी अचंभा से कम नही था।आप को कई भाषाओँ का मधुर ज्ञान होने के बाद में हिंदी को पूरे शुद्धता और सरलता से स्वीकार करना , हम सब के लिए गर्व की बात है। आप ही के सफल प्रयासों से यू एन आज हिंदी में साप्ताहिक और मासिक समाचार का प्रसारण करता है।

हमने डोकलाम विवाद के समय उनके धैर्य को देखा है , हमने मोसुल , यमन , ओमान और अफ्रीका सहित उन तमाम देशों में फंसे भारतीयों को बचाने हेतु उनकी तत्परता को देखा है , हमने उनके समय में विदेश मंत्रालय को जन केंद्रित विदेश मंत्रालय बनते हुए देखा है , हमने उनके द्वारा ब्रिक्स सहित अन्य विदेश मंत्रियो की बैठक के दौरान ओजस्वीपूर्ण भाषण का रसपान किया है , हमने संसद में उनके द्वारा दिए गए सेकुलरिज्म के भाषण को सुना है।माननीया आपके द्वारा बोले गये शब्द आज भी कानो की गलियों में ठीक वैसे ही गुंजायमान हो रहे हैं जैसे फूलों पर भौरें।

आप के प्रेजेंट्स ऑफ़ माइंड की प्रशंसा शब्दों में कर पाना असंभव है । आप शायद भारतीय इतिहास की एकमात्र ऐसी महिला नेत्री थीं जिसके बारे में हमने हमेशा कुछ न कुछ नया पढ़ा है बल्कि जिजीविषा भी रही है कुछ न कुछ नया सीखने की। आपके प्रत्येक गतिविधि को विशेषकर जब आप विदेश मंत्री थी , फॉलो करता था। आपकी स्पीच हम सबके लिए किसी मोटिवेशन और शुद्ध अंतर्मन से की गयी भाषा शैली से कम नही थी। आप का इस तरह से अचानक जाना , हम सब के लिए अपूर्णीय क्षति है । हे अनंत काल तक के लिए गमन करने वाली आत्मा आपको हम सब नम आँखों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते है।परमपिता परमेश्वर से यह याचना करते हैं कि मृत आत्मा को आपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।

आप हम सब को अदृश्य रूपों में ही सही परंतु मार्गदर्शन करते रहना , किसी भी गलत क्रियाकलाप में सलंग्न होने से पहले , उसके परिणाम से अवगत कराना , ऐसी हम सब आशा करते हैं। आपके द्वारा किये गए आखिरी ट्वीट को याद करके आँखे गमगीन हो रही हैं। फिर भी इतना प्रसन्नता है कि जो चीज़ आप को बेहद खुशी देती , आपके सामने घटित हुई , उसको आपने महसूस किया।

अंत में पुनः आपकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

ॐ शांति ॐ 🙏😢🙏

No comments:

Post a Comment