आज जब नितीश कुमार जी बिहार के 8वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं, उनको उनके शेष बचे स्वस्थ मुख्यमंत्रित्व काल की शुभकामना।
'राजनीति संभावनाओं की कला है' इसका एक और नवीन उदाहरण हम सबके मस्तकपटल पर, भारत के भविष्य की गाथा को सुशोभित कर रहा है। जो सिद्धांतयुक्त राजनीति के पवित्र पथ पर अग्रज थे, उन्होंने आज उसकी कीमत सिर्फ सत्ता में बने रहना तक ही स्वीकार कर लिया है।
इसमें भारत के सभी राजनीतिक दलों का बराबर हिस्सा है जिससे लोकतंत्र कमजोर हुआ है इसलिए क्योंकि जनता को चुनाव के नाम पर सिर्फ झुनझुना मिला। गरीबी, अशिक्षा, अस्वस्थता, कुपोषण और बेरोजगारी का प्रतिशत तो कम हुआ मगर संख्या उससे कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ी है।
सिवाय सत्ताधारी की वाहवाही, जनता के पास कुछ नही है। आज भी कितने गांव है जहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और लोग विवश हैं कि नियमित हो रहे चुनाव में अपना मत दें?? उसके बाद #मुफ्तकीचीजें देकर #युवाशक्ति को स्वावलंबन बनाने के बजाय निर्भर बनाये जा रहे हैं। ये सब एक गुब्बारे में असीमित हवा का दबाव है जिसका एक दिन फटना निश्चित है।
No comments:
Post a Comment