Saturday, January 4, 2020

खाड़ी क्षेत्र में उथलपुथल के मायने

शुक्रवार को एक समाचार तेजी से मीडिया में प्रसारित होता है कि अमेरिका ने ईरान रेवोलुशनरी क़ुद्स फ़ोर्स के प्रमुख कासिम सोलेमनी को एक मिसाइल के द्वारा मार गिराया है।यह खबर किसी और के द्वारा नही बल्कि खुद पेंटागन के द्वारा तेजी से कवरेज बनायीं गयी। इसके बाद विश्व समुदाय में विशेषकर मध्य -पूर्व के क्षेत्र में हलचलें बढ़ने लगी। ईरान ने इसके बाद आपात बैठक बुलाई और उसके बाद प्रतिउत्तर की बात कही। अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट माइक पोम्पियो ने कहा कि हम शांति वार्ता के लिए तैयार है पंरन्तु अपनी आत्मरक्षा भी हमें करना होगा।

ये सब कोई एक दो सप्ताह में हुआ हो , ऐसा नही है क्योंकि संबंध बहुत पहले से बेहतर नही रहे है। ध्यातव्य है कि सऊदी अरब और इस्राएल अमेरिका के दो घनिष्ठ मित्र है इस क्षेत्र में , जिनसे ईरान के साथ सम्बन्ध अच्छे नही है। इन देशों का ऐसा मानना है कि यमन में हुतियों और गाज़ा पट्टी सहित फिलिस्तीन में हिजबुल्लाह जोकि समय -2 पर  सऊदी अरब और इस्राएल पर मिसाइलें दागते रहते हैं , को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर ईरान का समर्थन मिलता है चाहे वह आर्थिक रूप से हो अथवा हथियारों की आपूर्ति। 2019 में ही सितम्बर महीने में सऊदी की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती द्वारा मिसाइलें छोड़ी गयी थी तब भी टेंशन बढ़ने के कयास लगाये जा रहे थे।

2019 में दिसंबर के अंतिम दिनों में ईराक में अमेरिकी दूतावास पर आक्रमण हुआ जिसमे इराक समेत कई अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गयी जिस पर अमेरिका ने ईरान द्वारा किया गया हमला करार दिया था। अब उसके बाद अमेरिका द्वारा ऐसा कदम उठाना निश्चित रूप से परेशानियां बढ़ाने वाला है। यहाँ यह भी साफ है कि अगर ईरान पुनः कोई ऐसा कदम उठाता है जिससे अमेरिका को सीधे तौर पर नुकसान होगा तो अमेरिका निश्चित रूप से बड़ा कदम उठा सकता है। आइये उन्ही बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते है -

1. यहां से समझने वाली बात यह है कि ईरान का आक्रामक कदम अमेरिका को कम , ईरान को ज्यादा नुकसान कर सकता है क्योंकि वैसे ही ईरान पर तमाम तरह से प्रतिबन्ध लगे हुए है , अगर वह देश को युद्ध की और ले जायेगा तो अर्थव्यवस्था का बुरा हाल हो जायेगा जिससे भुखमरी जैसी समस्या खड़ी हो सकती है और ईरान को संभालना बहुत मुश्किल होगा।

2. चूँकि ईरान तेल आधारित अर्थव्यवस्था वाला देश है जब से उसके ऊपर 2018 में प्रतिबन्ध लगे है , तेल का उत्पादन तो बाधित हुआ ही है साथ में व्यापार भी घटा है।क्योंकि इससे पडोसी देशों इराक , सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे को लाभ हुआ है। इससे उनको पूरा बाजार ही मिल गया है। यह भी उनके लिए हानिकारक होगा।

3. ईरान को समझना चाहिए कि वह अमेरिका जैसे देश से टक्कर नही ले सकता है। इसका अच्छा उदाहरण चीन है जोकि आज विश्व में उभरती हुयी महाशक्ति है फिर भी अमेरिका के सामने झुकती है और कोई भी आक्रामक कदम उठाने से पहले सोचती है। अतः ईरान को परमाणु हथियारों का जखीरा इकट्ठा करने की जिद को छोड़कर अपने लोगों के कल्याण हेतु आगे बढ़ना चाहिए। 

4. यह भी सोचने वाली बात है कि इतने बड़े कदम के बाद भी विश्व समुदाय विशेषकर संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से कोई तीखी प्रतिक्रिया नही देखने को मिली है। इससे एक बात साफ हो जाती है कि कोई भी देश अपने हितों को नुकसान नही पहुँचाना चाहते है। हमारा साफ मानना है कि आज भी विश्व एकध्रुवीय है । हां एक बात जरूर है कि ट्रम्प के आने के बाद अमेरिका की छवि को थोड़ा नुकसान हुआ है क्योंकि उनका मानना है हमारा आर्थिक नुकसान नही होना चाहिए जबकि महाशक्तियां ऐसा नही सोचती हैं।

5.इस हलचल से केवल दो ही देश (ईरान और अमेरिका) प्रभावित होंगे , ऐसा नही है क्योंकि यह क्षेत्र तेल उत्पादकों हेतु विश्व में प्रसिद्ध है। अब अगर टेंशन बढ़ती है तो उस पर प्रभाव पड़ेगा , रास्ता बाधित होगा और इससे विकासशील देशों को जिनकी अर्थव्यवस्था को ऊर्जा की अधिक आवश्यकता होती है , भारत सहित अन्य देशों के विकास को चुनौती मिल सकती है। इससे भारत के रह रहे लोगों की सुरक्षा की भी चिंताएं बढ़ जाएंगी , इससे वहां से आने वाले रेमिटेंस को प्रभाव पड़ेगा , इससे भारत द्वारा विकसित किये जा रहे चाबहार बंदरगाह पर भी प्रभाव पड़ेगा , इससे उत्तर -दक्षिण गलियारे को बाधित किया जायेगा , इससे तापी परियोजना भी अछूती नही रहेगी । कुल मिलाकर इस टेंशन से वैश्विक उथलपुथल की संभावना है।

6.इससे पुनः विश्व समुदाय का ध्यान आवश्यक मुद्दों से हट सकता है जैसे तेजी से बढ़ता आतंकवाद चाहे वह सीमा के अंदर हो या फिर सीमा के बाहर हो , भुखमरी , गरीबी , अशिक्षा , स्वच्छ जल की आपूर्ति , स्वास्थ्य और नृजातीय हमले। इसके साथ में जलवायु परिवर्तन जैसी आपदा जोकि आज से ही कुछ रूपों में उपस्थिति दर्ज कराती आयी है।उस पर से ध्यान हटेगा और केवल टेंशन कम हो उसी पर फोकस होगा।

7. अमेरिका को भी टेंशन बढ़ने से काफी नुकसान होने की संभावना है जैसे यहां पर ध्यान केंद्रित करने से अफगानिस्तान में तालिबान अपनी पकड़ को मजबूत करने का प्रयास करेगा , उस क्षेत्र में पुनः अपनी मजबूती की जगह तलाश रहे इस्लामिक स्टेट और अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठनों को मौका मिल जायेगा , उत्तर कोरिया का तानाशाह परमाणु हथियारों के निर्माण पर ध्यान देगा , चीन के साथ व्यापार घाटा पर वार्ता रुक सकती है क्योंकि अमेरिका को चीन की भी जरूरत होगी ताकि वह रूस , तुर्की , ईरान और पाकिस्तान जैसे देशों के साथ मिलकर अमेरिका को चुनौती देंने से दूर रह सके , सऊदी अरब , संयुक्त अरब अमीरात और इस्राएल की सुरक्षा हेतु सैन्य मजबूती बढ़ानी पड़ेगी । सबसे ज्यादा नुकसान डोनाल्ड ट्रम्प को राष्ट्रपति चुनाव (जोकि इसी वर्ष प्रस्तावित है) में हो सकता है क्योंकि ऐसा होने से वहां के विपक्षी दल सरकार पर हावी हो जायेंगे और अमेरिका के खिलाफ बन रहे गुट का हवाला देकर , ट्रम्प सरकार की विदेश नीति के असफल होने का प्रचार करेंगे।


निष्कर्ष में यही कहा जा सकता है कि दोनों देशों को बुद्धिमत्ता पूर्वक कार्य करने की जरूरत है। यह ऐसा समय है जब सभी देश अपनी हेजेमनी बढ़ाना चाहते है और अगर कोई एक देश सोचे की हमारी बातों को हमेशा तवज्जों मिलेगा चाहे वह बहुपक्षीय वार्ता में हो या फिर द्विपक्षीय वार्ता में तो वह सबसे बड़ी भूल में अपने आप को रख रहा है। आज का विश्व पहले से कही ज्यादा महत्वाकांक्षी और जागरूक है जिस पर अपनी बातों को थोपना सही नही होगा। अमेरिका को अन्य देशों की संप्रभुता का ख्याल रखना चाहिए तभी विश्व व्यवस्था चल पायेगी। साथ में अब समय आ गया है जब सयुक्त राष्ट्र संघ को अपनी जरूरत और अधिकार लोगो को बताने चाहिए, अन्यथा ऐसे संगठनों के अस्तित्व पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा होगा। अतः सभी को अपनी मर्यादाएं और सीमाएं देखते हुए , कदम उठाना चाहिए । उसी में हम सबकी भलाई निहित है।

       जय हिन्द 🙏🇮🇳🙏

12 comments:

  1. भ्राता श्री *हेजेमनी* उपरोक्त शब्द की व्याख्या करिये

    ReplyDelete
  2. इतनी कम उम्र में इतना ज्ञान अच्छा नहीं

    सोचता हूं मोन रहूं और बड़ों की बातें सुनु


    अतुलनीय मेरे पास येसा कोई बिंदु नहीं है जिससे आप के लेख में कोई त्रुटि निकाले

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद आपके स्नेहिल शब्दों हेतु भाई। पंरन्तु ऐसा नही है । त्रुटियां मानव के स्वभाव का हिस्सा होती है और कोई भी मनुष्य पूर्ण नही हो सक्ता है अगर ऐसा है तो फिर वह भगवान ही होगा। पंरन्तु हां अगर लगातार प्रयास किया जाय तो पूर्णता की ओर बढ़ा जा सकता है।

      Delete
  3. वैसे सीधे अर्थ की बात करे तो होता है आधिपत्य या प्राधान्य। जिसका अर्थ होता है एक देश का दूसरे देश पर प्रभाव स्थापित करने की चेष्टा करना या उनको प्रभावित करने की नीतियां बनाना। सामान्यतः यह शब्द बड़े स्तर पर प्रयोग होता है।

    ReplyDelete
  4. बहुत बहुत आभार आदरणीय आप का उपरोक्त स्पास्थिकरण के लिए

    ReplyDelete
  5. बहुत ही अच्छा लेख है।

    ReplyDelete
  6. Bhai ji plz apne bare mein bta satke ho plz. ����

    ReplyDelete
    Replies
    1. I'm Hariom Pandey ... I'm from District - Gonda (U.P)..I've done my PG in PSIR in 2019... Currently Preparing Civil Services Exam...👍

      Delete
  7. Article ke analytical view bahut achha hai.

    ReplyDelete