Sunday, April 5, 2020
कुछ मुद्दों पर सरकार की उदासीनता , सरकार के लिए घातक साबित हो सकती है
Wednesday, April 1, 2020
कोरोना : मानव के अस्तित्व पर खतरा
कोरोना जोकि आज मानव सभ्यता के अस्तित्व के लिए चिंतन करने पर विवश का रहा है , भला आज कौन अनभिज्ञ होगा ? आज यह न तो किसी स्थान , देश की सीमा में बंधा हुआ है और न ही किसी व्यक्ति तक सीमित है बल्कि यह आज वैश्विक संकट के रूप में विद्यमान है।आज से कहीं 6 माह पहले जब लोग आपस में बात कर रहे थे 2030 तक वह देश वहां होगा और वह व्यक्ति सबसे धनी होगा , पर्यावरण मानव के जीवन में सबसे बड़ी आपदा होगी , कई द्वीपीय देश समुद्र में डूब गये होंगे वही आज इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि कल हम रहेंगे ? मानव सभ्यता के अस्तित्व का क्या होगा ? आज बड़े - 2 देश इस संकट में त्राहिमाम -2 कर रहे हैं। वे इसके सामने हथियार रख दिए है और व्यवस्थाएं चरमरा गयी हैं। आइये थोड़ा गहराई में जाकर मोतियों की खोज करते हैं-
कोरोना जिसको आज अलग -2 नामों से जाना जाता है कुछ लोग वुहान(जोकि इसका मुख्यकेंद्र था) वायरस , कुछ लोग चीन प्रायोजित वायरस(विशेषकर अमेरिका द्वारा क्योंकि इसका जितना असर चीन से बाहर नजर आ रहा है उतना चीन अन्य स्थानों जैसे बीजिंग और संघाई में नजर नही आ रहा है) और कुछ लोग कोरोनावायरस के नाम से जानते है पंरन्तु WHO द्वारा इसका नाम COVID-19 रखा गया है। चीन जोकि वुहान वायरस कहने पर आपत्ति जता रहा है क्योंकि इससे उनके लोगो को शक की दृष्टि से देखा जा रहा है अन्य देशों में, पंरन्तु इबोला और निपह वायरस में उसको परेशानी नही है जबकि वह जिस क्षेत्र से शुरू हुआ था उसी पर नामकरण हुआ। फ़िलहाल वर्तमान समय में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या लगभग 8 लाख है जिसमे 40 हजार से अधिक की मृत्यु और 1.25 लाख के आसपास ठीक हो गए हैं। रिसर्च में यह भी आशंका जताई जा रही है कि जो लोग एक बार ठीक हो जा रहे है , पुनः संक्रमित हो सकते हैं। वैसे इसका प्रतिकूल प्रभाव छोटे बच्चों में और बुजुर्ग लोगों में देखा गया है क्योंकि उनका डाइजेस्टिव और इम्यून सिस्टम उस तरह से वर्क नही करता है जिस तरह से युवाओं का होता है। इटली में अधिकतर लोगों की मृत्यु का कारण भी यही माना जा रहा है। भारत में भी पीड़ितों की संख्या 1700 पार कर गयी है।
इस वायरस से इन्फेक्टेड पहला केस 17 नवम्बर , 2019 को चीन के हुबेई प्रान्त में वुहान नामक स्थान पर रजिस्टर्ड किया गया था। उसके बाद यह धीरे -2 आगे बढ़ने लगा । शुरुआती समय में यह चीन तक सीमित रहा जिसको छुपाने की भरपूर कोशिश चीन द्वारा की गयी। उसके एक डॉक्टर ने इससे विश्व को अगाह करने की कोशिश की जिसकी बाद में आकस्मिक मृत्यु हो गयी , चीन द्वारा कोरोना से संक्रमण उसकी मृत्यु का कारण बताया गया। चीन चूँकि एक कम्युनिस्ट देश है जहां पर मीडिया को सीमित अधिकार प्राप्त हैं , द्वारा दिए गये आंकड़े के अनुसार अभी तक लगभग 81 हजार लोग इन्फेक्शन के चपेट में आये थे जिसमें से 77 हजार सही हो गए है और बाकी की मृत्यु हो गयी पंरन्तु यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि चीन में मानवाधिकार की कोई कीमत नही है।वहां पर राईट टू प्राइवेसी भी एक्जिस्ट नही करती है। वहां पर प्रत्येक व्यक्ति का डेटा चाहे वह आयरिस हो या शरीर के अन्य अंगों की पहचान उस व्यक्ति के मोबाइल नम्बर से लिंक होता है , वही नम्बर बैंक , बिज़नस और अन्य कार्यों हेतु उपयोग किया जाता है।वहां अगर व्यक्ति के हाथ की नाड़ी को स्कैन किया जाता है तो उसका पूरा पता निकल आता है। ऐसे 2.1 करोड़ लोगों के नम्बर बंद हो गए हैं जिनका आज भी कोई पता नही है। इसीलिये चीन पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि वह वास्तविक आंकड़ों को छुपा रहा है पंरन्तु जिनके परिवार का सदस्य नही रहा वह तो समझ ही रहा होगा। यही कारण है कि वहां के लोगों में नकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही राष्ट्रपति शी जिनपिंग के प्रति। जिन्होंने 2018 में एक प्रस्ताव के बाद स्वयं को आजीवन राष्ट्रपति घोषित कर लिया है।
अगर अन्य देशों में देखा जाये तो यह अमेरिका , इटली , स्पेन , जर्मनी , फ़्रांस , ईरान और ब्रिटेन में पैर पसारे हुए है जहाँ मृत व्यक्तियों की संख्या 1 हजार से ऊपर चली गयी है। इटली ( कुल संक्रमित लोग 1 लाख , मृतकों की संख्या 12000 के लगभग)और स्पेन( कुल संक्रमित लोग लगभग 1 लाख , मृतकों की संख्या 9000के लगभग) में हालात बेकाबू हो गए हैं वहां पर लाशों का ढेर लगा हुआ और अंतिम संस्कार हेतु लोग नही तैयार हो रहे हैं क्योंकि यह छुआछूत की बीमारी है और जो भी लाश को छुएगा , इन्फेक्शन होने का चांस होता है। एक बात सामने आयी है कि जो भी देश आज बहुत पीड़ित है उसका कारण है उनकी अर्थव्यवस्था का टूरिज्म पर निर्भर होना। चूँकि ये देश अपने यहाँ लॉकडाउन करने में बहुत देर कर दिए जिससे इसको प्रसारित होने का समय मिल गया। स्पेन में तो चीन के लोग बाकायदा प्लेकार्ड लेकर स्लोगन चला रहे थे " I'm Chinese but I'm not Infected from Coronavirus" जबकि चीन इस बात को जान चुका था कि यह छुआछूत की बीमारी है। अतः उसको अन्य देशों में ऐसे प्रोपेगेंडा चलाने से बचना चाहिए था। अमेरिका भी लॉक डाउन को लेकर आज भी तैयार नही है जिसका कारण है कि वहां संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख पार करने वाली है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने तो आशंका जताई है कि अमेरिका में इससे 1 लाख लोगों की मृत्यु हो सकती है जबकि वह आज भी दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है और वर्ल्डक्लास की स्वास्थ्य सुविधा है। यह बीमारी न तो उम्र देखती है , न तो जाति , धर्म देखती है और न ही अमीर एवं गरीब में भेदभाव करती है। यही कारण है कि इसके चपेट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों सहित कई नामी- गिरामी हस्तियां आयी हैं।
इससे देशों की अर्थव्यवस्था भी अछूती नही रह गयी है क्योंकि लगभग सभी देश लॉकडाउन की स्थिति से गुजर रहे हैं जिससे व्यापार का होना बंद है। IMF ने तो साफ कह दिया है कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था 2008-09 से भी ज्यादा Recession में पहुँच गयी है जिससे कई ट्रिलियन डॉलर नुकसान हो सकते हैं। ILO और IMF ने यह भी कहा है कि इससे लगभग 5 करोड़ लोग बेरोजगार हो जायेंगे।अकेले अमेरिका में 45 लाख बेरोजगार हो जायेंगे। वैश्विक विकास दर 1% तक आ सकती है जोकि पहले 3% अनुमान लगाया गया था। पंरन्तु IMF ने भारत और चीन को इससे ज्यादा प्रभावित न होने की बात कही है। भारत क्योंकि पिछले 5 वर्षों में आयात ही बढ़ा है निर्यात 16% से घटकर 11% तक आ गया था जिससे ज्यादा प्रभाव पड़ता प्रतीत नही आ रहा है। हां एक बात साफ है कि अगर भारत में इसका प्रभाव ज्यादा दिनों तक नही हुआ तो बहुत कम नुकसान होगा जिससे निकलने के लिए पुनः कर्ज को सस्ता करना होगा। किसानों की आर्थिक मदद करनी पड़ेगी।
अब अगर भारत में कोरोना के पैठ की बात करे तो सबसे पहला केस 30 जनवरी , 2020 को केरल में रजिस्टर्ड हुआ। उसके बाद एहतियातन के रूप में एयरपोर्ट और अन्य जगहों पर सख्ती शुरू हुई। 1 मार्च तक इसकी संख्या 20 के आसपास थी जिसके बाद पब्लिक गैदरिंग से दूर रहने की बात हुयी और प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने होली मिलन को टालने की बात की ताकि इसको रोकने से बचा जा सके। होली के बाद इसका केस बढ़ता ही जा रहा था क्योंकि सरकार बाहर फंसे लोगों को एयर इंडिया द्वारा स्वदेश ला रही थी उसके अतिरिक्त जो लोग बाहर के देशों से यात्रा करके आ रहे थे उनको चेक किया जाता था और घर पर क्वारंटाइन करने की सलाह दी जाती थी जिसका कुछ लोगों ने बड़े स्तर पर मजाक बनाया । कणिका कपूर एवं एक आईएएस ऑफिसर उसका उदाहरण है। 15 मार्च तक सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरू किये और आदेश दिया कि कही भी अगर आवश्यक न हो तो भीड़ एकत्रित न हो जिसके बाद भारत में मंदिरों , मस्जिदों , गुरुद्वारा , चर्च आदि को भी आदेश दिया गया कि भीड़ न हो , इसलिए बंद किया जाये। सभी ने लगभग पालन किया पंरन्तु न तो शाहीनबाग में तथाकथित प्रदर्शन कर रहे लोग हट रहे थे और न ही उनकी मस्जिदों से भीड़। जब दिल्ली सरकार ने आदेश दिया कि 20 लोग भी एकत्रित नही हो सकते उसके बाद भी कई दिनों तक लोग वहां बैठे रहे। बाद में उस भीड़ में बैठी एक महिला इससे संक्रमित हुयी जिसकी बाद में मौत हो गयी फिर वहां से भीड़ कम हुई पंरन्तु क्या तब तक देर नही हो गया था ? 18 मार्च को सभी तरह की कॉमरसियल फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया सिवाय एयर इंडिया के जो भारतीयों को दूसरे देशों से ला रही थी। सरकार के इसी सक्रियता के कारण भारत में इसका असर बहुत धीमा था कुछ लोग कह रहे थे कि चूँकि टेस्टिंग बहुत कम लोगों की हो रही है , कुछ कह रहे थे कि यहां कोरोना उतना प्रभावी नही आया है जितना अन्य देशों में है , कुछ लोग कह रहे थे सरकार आंकड़ा छुपा रही है मतलब हमेशा राजनीति करने की आदत बन गयी है? एक तरफ WHO समेत अन्य वैश्विक संस्थाएं और देश भारत की प्रशंसा कर रहे है पंरन्तु हम सब कुछ अनसुना कर रहे हैं। कभी तो राजनीति को परे कर दिया करो साहब।
एक रिसर्च में कहा गया है कि भारतीय उपमहाद्वीप में कोरोना के ज्यादा प्रभावी न होने कई कारण है एक तो यहां देर से वायरस का पहुंचना जिससे लोगों में एहतियातन के तौर पर जागरूकता बढ़ गयी , वायरस के प्रतिकूल जलवायुविक दशाएं (औसतन 20℃ से अधिक का तापमान) , सरकारों द्वारा सक्रियता के साथ कार्य करना एवं यहां के लोगों का डाइजेस्टिव और इम्यून सिस्टम का स्ट्रांग होना। उनका कहना है चूंकि इन देशों में आज स्वच्छता उस स्तर पर नही है जिस स्तर पर चीन और अन्य पश्चिमी देशों में है जिससे यहाँ पर लोगों द्वारा लगातार उस क्षेत्र में रहने और खाना खाने से उनका शरीर एंटीबाडी जनरेट कर लेता है जिससे इस तरह के वायरस ज्यादा प्रभाव नही डाल पाते हैं। कुछ भी हो मगर भारत अभी भी बचाव के मामले में आगे है।
19 मार्च को अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में भी प्रधानमंत्री जी ने पब्लिक गैदरिंग को न करने की अपील की और जनता कर्फ्यू की बात कही। 21 मार्च से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। कई राज्यों ने अपनी सीमाएं सील कर दी। महाराष्ट्र ने तो जिलों की सीमाएं सील कर दी ताकि इसको प्रसारित होने से रोका जा सके। पंरन्तु जब स्थिति नही संभली तो प्रधानमंत्री जी ने 24 मार्च को पुनः राष्ट्र के नाम संबोधन किया और उस दिन वे कुछ लोगों के व्यवहार से दुखी नजर आये।उन्होंने फिर भी अपील की आप घर पर रहें। पंरन्तु इन सब चीजों को एक समाज के लोगों ने एक न सुनी । वे लगातार मस्जिदों में आते - जाते रहे । यहाँ तक तब भी ठीक था पंरन्तु भयानक स्थिति तो तब हो गयी जब मस्जिदों में विदेशी लोगों को छुपाने का मामला सामने आया चाहे वह पटना में हो या फिर रांची , मेरठ , लखनऊ , हैदराबाद और कर्नाटक जोकि कोरोना से संक्रमित थे।निजामुद्दीन मरकज में तो बाकायदा देश - विदेश से 2 हजार से अधिक लोग एकत्रित हुए जिसकी आज्ञा प्रशासन ने नही दी थी जब पकडे गये तो उसमें से 50 से अधिक लोग संक्रमित पाये गये हैं। जिसके बाद भारत में संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी और आज 1700 तक पहुँच गयी। वे जब बसों से अस्पताल जा रहे थे तो सड़कों पर और वाहनों पर थूकते हुए नजर आये ताकि वे भी संक्रमित हो जाएँ। यह किस प्रकार का कार्य समझा जाये ? क्या इस बीमारी से बचाव का कार्य सरकार या फिर हिंदुओ का है ? क्या इससे आपको कोई खतरा नही है ?
कुछ लोगों ने तो यहां तक सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके कहा कि यह अल्लाह द्वारा दिया जा रहा दण्ड है जिससे मुस्लिमों को कोई खतरा नही है। साहब अगर यह सत्य है तो ईरान , तुर्की , पाकिस्तान , सऊदी अरब , अफ़ग़ानिस्तान और मलेशिया क्यों जान की दुहाई मांग रहे हैं। एक वीडियो में एक मौलाना साहब कह रहे हैं कि यह चीन में इसलिए शुरू हुआ क्योंकि वहां पर मुस्लिमों के साथ ज्यादिति हो रही थी। वहां पर उनको नमाज नही पढ़ने दिया जा रहा था। आखिर ये बेवकूफ बनाने का सिलसिला कब तक चलेगा ? कम से कम संकट के समय तो ऐसी बातें न करो। कुछ लोग कह रहे हैं कि कोरोना से मुस्लिम को टारगेट किया जा रहा है , मतलब गलती भी करो , कानून का उल्लंघन करो और उसके बाद विक्तिमकार्ड शुरू कर दो। यह दोगलापन स्वीकार नही होगा । आप भी एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देशहित में मदद कर सकते हो। आशा करता हूँ सब लोग जाति , धर्म और मजहब से ऊपर उठकर इस संकट में एकसाथ कार्य करेंगे ताकि इसको मिलकर हराया जा सके।
जय हिन्द 🙏🇮🇳🙏